भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घरों में फहराया पार्टी का ध्वज

भाटापारा । सोमवार को पार्टी का 41वाँ स्थापना दिवस घर घर मे मनाया गया कोरोना इफेक्ट के चलते पार्टी ने इस बार भी बड़े भीड़ के बजाए सभी कार्यकर्ताओं से घरों में पार्टी ध्वज फहरा कर संकल्प लेने के संदेश दिए थे। विधायक शिवरतन शर्मा ने अपने परिवार सहित अपने निवास पर भी पार्टी का ध्वज फहराया । इस अवसर पर संस्थापक पितृपुरुषों को पूण्य स्मरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। भाटापारा स्व. गोविंद सारंग स्मृति परिसर कार्यालय में उपाध्यक्ष भाजपा छ:ग,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा और जिला महामंत्री राकेश तिवारी,मंडल अध्यक्ष मनिन्दर सिंह गुम्बर ने भाजपा का ध्वज फहराया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, गोविंद सारंग की तैलचित्रो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी..विधायक शर्मा ने सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि लाखो कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, कठिन परिश्रम, एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के कारण हमारी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है,हमें इस पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है,,भारतीय संस्कृति, चेतना, विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय भारतीय जनता पार्टी है।,,भाटापारा विधायक,उपाध्यक्ष भाजपा शिवरतन शर्मा ने सपरिवार व ,जिला महामंत्री राकेश तिवारी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु,सुरेश मिश्रा,महाबल बघेल,पार्टी मंडल अध्यक्ष मनेंद्रर गुम्बर,नंद किशोर अग्रवाल, डॉ मोहन बांधे, योगेश अंनत, गोपाल देवांगन,आशिष टोडर,देवेंद्र साहू,खगेंद्र यादव,पुरुषोत्तम यदु,सुखदेव यदु,संजय शुक्ला, धनेश मंधान, गोवर्धन डहरिया, पिंटू लहरे,शुभम राजपूत, कुंजराम कोशले,समेत सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में भी ध्वज फहराकर पार्टी का स्थपना दिवस मनाया,।एवं अपने अपने नाम की नाम पटिका भी लगाई. ।इस दौरान सबने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिये गए संदेश को आत्मसात करने का संकल्प किया..

Leave a Reply