भाटापारा। आगामी दिनों प्रदेश में होने वाले नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायत हेतु प्रदेश कांग्रेस ने अपनी पर्यवेक्षको की लिस्ट जारी कर दिया है,इसमे भाटापारा से प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा को मारो नगर पंचायत चुनाब हेतु कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। विदित हो कि सुशील शर्मा अभी पूरे एक महीना असम में चुनाव प्रचार कर वापस लौटे है,सुशील शर्मा ने पर्यवेक्षक बनाये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रदेश महामंत्री प्रभारी चंद्र शेखर शुक्ला के प्रति आभार जताते हुये कहा कि पार्टी के आदेश का पालन सदैव करते हुये मारो नगर पंचायत में सभी कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित कर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने जी जान से पूरी निष्ठा के साथ प्रयास करूंगा सुशील शर्मा की नियुक्ति पर वरिष्ठ कांग्रेसी ईस्वर सिंह ठाकुर,किसन जोतवानी,रमेश यदु,सोमेश गुप्ता,सनत ठाकुर,रोशन हबलानी,राधाकिसन थारानी, रसीद चौहान, बसंत भृगु, अरुण यादव ,इंद्र साव,नकुल ठाकुर,सरिता- सत्यनारायण ठाकुर, राजू गुप्ता,ब्लॉक अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, भरत वर्मा,संतोष सोनी,सचिन शर्मा,हेमंत उपाध्ययय,विनोद यदु,पूरण चौहान, सत्यजित शेन्डे,गिरीश परप्यानी, केतुमान साहू,दीपक वर्मा,नरेंद्र यादव,अशोक ध्रुव,पुनीत दास मानिकपुरी,दीपक साहू,गयाराम वर्मा,रमाशंकर पटेल,परमेस्वर वर्मा,मनहरण वर्मा,लष्मीनारायन शर्मा,विजय साहू, दिलीप साहू, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त किया ।
प्रदेश कांग्रेस ने सुशील शर्मा को मारो नगर पंचायत का पर्यवेक्षक बनाया
