भाटापारा। गत वर्ष प्रार्थी के द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में आकर जुबानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग बेटी जो घर से बिना बताए कहीं चली गई है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान क्रमांक 76/18 कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया ।जांच पर किसी अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर ले जाने की शंका पर दिनांक 30,11. 2018 को अपराध क्रमांक 412 /2018 धारा 363 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया था। ग्रामीण थाने के निरीक्षनाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थेक राम अवतार ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के संदर्भ में जिला पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण ऐलसेला के दिशा निर्देश पर कार्रवाई प्रारंभ की गई थी 1 अप्रैल 2021 को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त आरोपी पीड़िता के साथ भाटापारा में घूम रहा है सूचना मिलने पर पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई और आरोपी राजकुमार बघेल उम्र 22 साल के कब्जे से पीड़िता को बरामद किया गया एवं पीड़िता का कथन लिया गया पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे भगा कर ले जाया गया था और पत्नी बनाने का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा पीड़िता के कथन पर पुलिस ने धारा 366 376 आईपीसी 4 ,6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार बघेल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है कारवाही में थाना प्रभारी रामअवतार ध्रुव सहायक उपनिरीक्षक वीएन सिंह प्रधान आरक्षक राजेश सिंह आरक्षक अरविंद्र कौशिक मनमोहन खांडेकर प्रमोद माजरे एवं साइबर सेल बलोदा बाजार का विशेष योगदान रहा है।
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
