अटलांटा / अमेरिका में अटलांटा के जॉर्जिया इलाके में तीन मसाज पार्लरों में फायरिंग की घटना हुई है। इस फयरिंग में चार एशियाई महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने हमलों को अंजाम देने के संदेह में वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। अटलांटा के उत्तर में चेरोकी काउंटी में यंग एशियन मसाज पार्लर में मंगलवार दोपहर को गोलीबारी में चार पीड़ितों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि अटलांटा में 2 मसाज पार्लर और एक उपनगर में गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इस घटना के घंटों बाद दक्षिण-पश्चिम जॉर्जिया में एक 21 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट का कहना है कि पूर्वोत्तर अटलांटा के एक स्प में 3 लोग मारे गए। जबकि, चौथे व्यक्ति को रोड के पार 1 अन्य स्पा में मार दिया गया। सभी 4 पीड़ित महिलाएं थीं और ये एशियाई मूल हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना स्थानीय समयानुसार शाम 5:50 बजे की है। जहां एक मसाज (स्पा) पार्लर में डकैती हुई है। इसमें 3 महिलाएं गोली लगने से मृत मिलीं। पुलिस जब घटनास्थल पर थी, तब उन्हें सड़क पार एक और फायरिंग की घटना की जानकारी मिली कि एक अन्य मसाज पार्लर में फायरिंग हुई है, जहां एक महिला मृत मिली है।
अटलांटा के मसाज पार्लरों में गोली मारकर 4 महिलाओं समेत 8 लोगों की हत्या,
