नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की सरोज पांडे ने सरकार से मांग की है कि भिलाई में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाये जाए। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल बहुत ही अच्छे अस्पतालों में माना जाता है, परंतु इस समय यह हालात है कि वहां अच्छे उपकरण नहीं हैं जिसके परिणामस्वरूप भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को भी बाहर प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
भिलाई के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल को सुधारने, जरूरी कदम उठाये, सांसद सरोज पांडे ने केंद्र सरकार से की मांग
