रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पत्रकारिता विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में आगामी सोलह मार्च से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने वाली थी। छात्र संगठनों ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षाएं स्थगित करने की मांग की थी।
इस बीच, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने भी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं।
पत्रकारिता विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित, रविवि की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी रद्द
