रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों में व्याख्यातों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। व्याख्याताओं को पदस्थापना वाले स्कूलों में इकतीस मार्च तक अनिवार्य रूप से पदभार ग्रहण करना होगा। स्कूल में पदभार ग्रहण करने के पूर्व नव-नियुक्त व्याख्याताओं को जिला शिक्षा कार्यालय में आवेदन देना होगा। इस संबंध में संचालक लोक शिक्षण ने निर्देश जारी कर दिए हंै। इसमें कहा गया है कि अभिलेखों की जांच के लिए कार्यालय के सहायक संचालक को दायित्व सौंपे गए हैं। जांच से संतुष्ट होने के पश्चात् ही नव-नियुक्त व्याख्याताओं को पदस्थापना वाले स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी जाएगी। नियुक्ति आदेश में उल्लेखित स्कूल में ही पदभार ग्रहण कराया जाएगा। किसी भी स्थिति में स्थान परिवर्तित नहीं होगा।
नव-नियुक्त व्याख्याता 31 मार्च तक करें पदभार ग्रहण, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
