पाटन/ पाटन रायपुर रोड पर कल देर शाम को बोलेरो वाहन द्वारा मोटरसाइकिल सवार साहू दंपत्ति को ठोकर मार दी। जिसके कारण युवक की मौत हो गई । जबकि युवती को गंभीर अवस्था में पाटन अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पाटन पुलिस के द्वारा वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
पाटन पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मनसुख राम साहू ग्राम असोगा थाना रानीतराई में खेती किसानी का काम करते हैं। कल सुबह उनका पुत्र उमाशंकर साहू, बहू ईश्वरी साहू के साथ कपडा खरीदने मोटर सायकल से रायपुर गये थे। वहां से आज शाम करीबन 06.30 बजे वापस गांव आ रहे थे । ग्राम तुलसी के पास पाटन से मोतीपुर जाने वाली पक्की मार्ग पर बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 जे डी 5501 का चालक अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पुत्र उमाशंकर साहू, बहु ईश्वरी साहू को ठोकर मारकर दुर्घटना ग्रसित कर दिया है। जिसे शासकीय अस्पताल पाटन लाया गया है। सूचना मिलने पर शासकीय अस्पताल पाटन आया तो देखा एक्सीडेंट से पुत्र उमाशंकर के सिर, सिना, पैर में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गया है। बहु ईश्वरी साहू के हाथ, सिर, नांक, पैर में चोट आया है। घटना को रोड से गुजरने वाले देखे है। पाटन पुलिस के द्वारा आरोपी वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279, 304 ए, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
