टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन- दावनबोड की टीम रही विजेता, ढाबा डीह की टीम उपविजेता रही

भाटापारा । ग्राम  पंचायत दावनबोड में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो 8 फरवरी से 28 फरवरी तक चला जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के गांवों की टीमों ने भाग लिया रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में जिला पंचायत सभापति कविता कमलेश देवांगन शामिल हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक शिवरतन शर्मा ने जीती हुई टीम को बधाई दी और उपविजेता टीम को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में उपस्थित इंजीनियर के के देवांगन ने भी खिलाड़ियों को संबोधित किया और कहा कि हार के आगे जीत होती है इसलिए किसी भी टीम को आगे बढ़ने के लिए एक बार हारना जरूरी होता है उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छी भावना से खेल खेलने के लिए बधाई दी
  ग्राम दावनबोड और ढाबा डीह के मध्य खेला गया फाइनल मैच जिसमे दावनबोड की टीम रही विजेता एवम् ढाबा डीह की टीम  उपविजेता रही। विजेता टीम को प्रथम इनाम के रूप में 20000 का चेक व शील्ड मुख्य अतिथि  शिवरतन शर्मा  के हाथो दिया गया वहीं द्वितीय पुरूस्कार 10000 व शील्ड सभापति प्रतिनिधि के के देवांगन के हाथो दिया गया । कार्यक्रम में सरपंच गोविंद वर्मा लक्ष्मण कुमार वर्मा विष्णु प्रसाद ध्रुव दानेश्वर वर्मा नीलकंठ वर्मा राम कृपाल साहू रामकुमार वर्मा नवीन वर्मा ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश निषाद रोजगार सहायक श्रीमती लक्ष्मी वर्मा पंच झुमुक वर्मा जेठू साहू मधु वर्मा ममता वर्मा उप सरपंच श्रीमती संतोषी ध्रुव टिकेश्वर वर्मा राम रतन वर्मा गुलाब वर्मा बबला चक्रधारी कन्हैया नंदू वर्मा सहित ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

Leave a Reply