भाटापारा में पदस्थ प्रधान आरक्षक  झगरू राम साहू सेवानिवृत्त हुए, दी गई विदाई

भाटापारा। थाना भाटापारा में पदस्थ प्रधान आरक्षक  झगरू राम साहू पुलिस विभाग में 39 वर्ष 2 माह की लंबी सेवा बाद रविवार 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए उनकी सेवानिवृत्ति पर पुलिस विभाग, थाना भाटापारा शहर की तरफ से अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केवी द्विवेदी भाटापारा, थाना प्रभारी भाटापारा निरीक्षक विजय चौधरी एवं स्टाफ द्वारा पुष्प गुच्छ, स्मृति स्वरूप गिफ्ट देकर प्रधान आरक्षक झगरू राम साहू  को विदाई दी गई एवं इस अवसर पर उनके उज्जवल भविष्य सहित दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साहू ने इंग्लिश आरक्षक के पद में दिनांक 31/12/1981 में भर्ती होकर अविभाजित रायपुर जिले के सभी थानों में अपनी सेवा दी जिला बलौदाबाजार बनने के बाद जिला बलौदाबाजार पुलिस बल में रहकर थानों में पदस्थ रहकर अपनी सेवा दी । जहां अधिकतर लोग अपनी रिटायरमेंट में अन्तिम दिनों में आराम करने के लिए टेबल की नौकरी पसंद करते है वही प्रधान आरक्षक झगरू साहू थाना भाटापारा शहर पेट्रोलिंग की हार्ड ड्यटी लगातार करते रहे ।
Attachments area

Leave a Reply