भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में कर्ज और कृषकों के आस्थाई विद्युत कनेक्शन के स्थायी करने के विषय मे पूछे सवाल

भाटापारा/ प्रदेश की सरकार ने दो सालों में कुल 36,170 करोड़ ऋण लिया है। ये ऋण भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार ऋण, नाबार्ड की ग्रामीण अधोसंरचना विकास निधि, केन्द्र सरकार के माध्यम से जीएसटी ऋण और एशियन डेवलपमेंट से लिए गए हैं।
विधानसभा के बजट सत्र में भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा द्वारा जानकारी मांगे जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने बताया कि 2018 से 2021 तक सरकार ने किस-किस एंजेंसी से कितना-कितना ऋण लिया है, इसकी जानकारी साझा की। शिवरतन शर्मा ने कहा- नेता प्रतिपक्ष ने जब इस विषय पर सवाल किया था तो कहा गया कि 41 हजार 239 करोड़ का कर्ज लिया गया? आखिर सही जवाब कौन सा है? शिवरतन शर्मा ने पूछा कि आखिर सरकार के कर्ज लेने की अधिकतम सीमा क्या है? पर सीएम ने जवाब दिया कि जीएसडीपी का 25 फीसदी तक कर्ज लिया जा सकता है और अभी तक राज्य सरकार ने 20 फीसदी तक कर्ज लिया है।
     एक और प्रश्न करते हुए शिवरतन शर्मा विधायक भाटापारा ने प्रदेश में कृषको द्वारा स्थायी विधुत कनेक्शन के विषय मे प्रश्न करते हुए मुख्यमंत्री से पूछा कि वर्तमान में प्रदेश के कितने कृषकों को सिंचाई हेतु कितने अस्थाई कनेक्शन दिए गए है तथा उक्त अस्थाई कनेक्शन को शासन द्वारा स्थायी करने की क्या योजना है? इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 1,011,123 कृषको को सिचाई हेतु अस्थाई कनेक्शन प्रदाय किये गए है,,वर्तमान में अस्थाई कनेक्शन को शासन द्वारा स्थायी करने की कोई भी कार्य योजना प्रचलन में नही है…।
Attachments area

Leave a Reply