विधायक शिवरतन की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 208.17 लाख रुपए स्वीकृत

भाटापारा। विधायक भाटापारा,उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने मंडी बोर्ड निधि के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए अनुशंसा की थी जिस पर मुहर लगाते हुए 208.17 लाख की राशि कार्यो के लिए स्वीकृत की गई है।
     जिसमे मंडी क्षेत्रअंतर्गत मंडी प्रांगण पहुच रामसागर पारा (आडिल हॉस्पिटल) से मंडी गेट (लिक रोड) तक डामरीकरण कार्य के लिए 44.31 लाख,मंडी प्रांगण भाटापारा में खुला नीलाम एरिया में फ्लोर का मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख,मंडी प्रांगण में मुख्य प्रवेश द्वार सड़क मरम्मत(सीसी) कार्य के लिए 39.10 लाख, मंडी प्रांगण भाटापारा में 08 नग कवर्ड शेड एवं 04 नग गोदाम एरिया का आंतरिक सीसी सड़क रोड मरम्मत कार्य के लिए 45.35 लाख,मंडी प्रांगण में 06 नग शेड ने आंशिक परिवर्तन/फ्लोरिंग मरम्मत कार्य के लिए 49.41 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
    विधायक शिवरतन शर्मा ने बताया कि कार्यो के लिए कार्यालय प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड भवन रायपुर ने 17 फरवरी को पत्र जारी कर ऑनलाइन निविदा आमंत्रित भी कर ली है,,शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंम्भ किया जाएगा।

Leave a Reply