सड़क सुरक्षा माह में पुलिस ने यातायात नियमों की महत्ता से आम जनता को कराया रूबरू

भाटापारा।  यातायात पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतिम दिवस समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे माह सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम समापन समारोह नंदकिशोर शर्मा थाना प्रभारी, विजय चौधरी,, संतोष अग्रवाल, भूपेश धर दीवान, राजेश शर्मा, प्रशांत वर्मा, कोमल शर्मा, अजय यादव, तुलसी जयसवाल एवं बजरंग दल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।  18 जनवरी से 17 फरवरी तक  कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान वाहन चालकों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई । कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा पूरे माह बाद चले विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी गई सफल यातायात माह के लिए उपस्थित अतिथियों ने पुलिस प्रशासन व यातायात शाखा के प्रभारी संजीव सिंह राजपूत को बधाई दी।
 यातायात शाखा भाटापारा  के  प्रभारी संजीव सिंह राजपूत के नेतृत्व में  उनकी टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था इस दौरान यातायात पुलिस भाटापारा के द्वारा प्रतिदिन नए-नए तरीकों से भाटापारा के लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई हर वर्गों के लिए यातायात के नियमों का पालन करना कितना आवश्यक है इसकी महत्ता को पंपलेट के माध्यम से वितरण कर आम जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया इसके अलावा बाइक रैली जिसमें सभी बाइक चालक एवं पीछे बैठे सभी के द्वारा हेलमेट लगाना कितना उपयोगी है इसे समझाया गया कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग की महत्वता को समझाया गया वाहन के सभी कागजातों को सही तरीके से और समय-समय पर चेक एवं रिनुअल करने की अपील की गई साथी वाहनों के प्रदूषण की जांच व वाहनों में बीमा है कि नहीं इसकी जांच वाहन चालक के पास लाइसेंस है कि नहीं इसकी भी जांच इस सड़क सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत की गई साथ-साथ वाहन चालकों का नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण भी यातायात शाखा भाटापारा में शिविर लगाकर किया गया एवं वह चालक जो अभी नए नए वह चलाना सीखे हैं उन्हें भी परीक्षण हेतु ड्राइविंग स्कूल की सहायता से वह चलाने का परीक्षण दिया गया इस पूरे प्रोग्राम के दौरान मार्शल आर्ट कराटे एकेडमी के बच्चों के द्वारा लगातार अपनी प्रतिभाओं से एवं पोस्टर के माध्यम से चौक चौराहों में पंपलेट वितरण कर अपने मार्शल आर्ट का डेमो देकर आम जनता से अपील की कि वह यातायात के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें और अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें इस पूरे 1 माह के कार्यक्रम के दौरान लगातार यातायात की टीम शहर के हर चौक चौराहों पर फ्लेक्सी के माध्यम से यातायात के संकेतों की जानकारी दी गई एवं उन स्थानों पर जहां रात्रि के समय वाहन चालकों को वाहन चलाने को वाहन चलाने में असुविधा होती है ऐसी सड़कों परबैठे आवारा पशु से दुर्घटना का खतरा होने से पुल पुलिया पर रेडियम एवं आवारा पशुओं को सिंग पर रेडियम यातायात की टीम के द्वारा लगाया गया जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके इस पूरे माह के दौरान यातायात के नियमों का पालन करने में हमारे भाटापारा की जनता ने भी यातायात का पूरा सहयोग दिया और अस्वस्थ कराया कि हम अब यातायात के नियमों का पालन करेंगे।

Leave a Reply