पार्षद निधि से सरयू समाज को आलमारी प्रदत्त 

भाटापारा। सरयू पारी ब्राम्हण समाज की महिला प्रकोष्ठ द्वारा समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी भागीदारी की कड़ी मे गांधी मंदिर वार्ड पार्षद श्वेता आलोक मिश्रा द्वारा भी आयोजन मे अहम भागीदारी निभाई गयी, एवं आयोजन क्षेत्र के साफ सफाई व्यवस्था के दुरुस्तिकरण के अलावा उनके द्वारा महिला प्रकोष्ठ को एक अहम योगदान भी दिया गया ,
महिला प्रकोष्ठ के विविध आयामों मे निरंतर सक्रियता से प्रभावित होकर गांधी मंदिर वार्ड पार्षद श्वेता आलोक मिश्रा द्वारा संगठन को प्रोत्साहन के तहत पार्षद निधि से सरयूपारी ब्राहम्ण समाज महिला प्रकोष्ठ को एक आलमारी प्रदान किया गया है,
संगठन द्वारा आभार प्रदर्शन 
सरयूपारी ब्राहम्ण समाज महिला प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी द्वय सरिता शर्मा एवं ममता दीवान द्वारा बताया गया कि उनके इस सराहनीय योगदान के लिए ब्राम्हण समाज द्वारा आभार व्यक्त करने का सिलसिला जारी है, एवं ब्राम्हण समाज के संरक्षक नरेन्द्र शर्मा वीरेन्द्र शर्मा वरिष्ठ सदस्य गौरीशंकर शर्मा, ब्राम्हण समाज अध्यक्ष सुनील दुबे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष निशा शर्मा उपाध्यक्ष कविता शर्मा सचिव उषा मिश्रा कोषाध्यक्ष निशा आनंद शर्मा सहित समाज समस्त के सदस्यों द्वारा पार्षद द्वारा दिये गये योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply