पाटन के आमालोरी में 10 जोड़ियों का धूमधाम के साथ हुआ आदर्श विवाह, भेंट में राशि भी दी गई

पाटन। महिला एवं बाल विकास विभाग पाटन अंतर्गत 10 जोड़ों का विवाह आज गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में गाजे-बाजे और पटाखे के साथ संपन्न हुआ। सुबह सरपंच भोजेन्द्र चंद्राकर जनपद सदस्य, खिलेश यादव की उपस्थिति में बारात मुख्य चौक तक निकाली गई। आमालोरी एवं गाड़ाडीह की स्थानीय लोगों द्वारा बारात का स्वागत फूल मालाओं से किया। इसके पश्चात वधुओं ले अपने-अपने वरों को वरमाला पहनाई।
विवाह का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ के ए के सिंह द्वारा पूरे विधि विधान से कराया गया। उन्होंने सात फेरों के साथ ही वर और वधू को सात वचन की शपथ भी दिलाई। विवाह समापन उपरांत आशीर्वाद, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, श्रीमती दुर्गा कमलेश नेताम, सभापति जिला पंचायत दुर्ग, अशोक मरड़िया उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, युवा कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, कांग्रेस नेता भोजेन्द्र चन्द्राकर एवं सरपंच ग्राम पंचायत आमालोरी, सुमित गंडेजा परियोजना अधिकारी पाटन, अतिथि के रुप में सम्मिलित होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर अतिथियों के द्वारा उपहार एवं चेक राशि का वितरण वर-वधु को किया गया । स्वागत उदबोधन में परियोजना अधिकारी ने आयोजन को सरकार का सामाजिक दायित्व बताया। राजेश ठाकुर द्वारा अपने आशीर्वाद उद्बोधन में आदर्श विवाह को समाज के लिए आवश्यक बताया। कमलेश नेताम द्वारा मुख्यमंत्री की ओर से नव दंपतियों को शुभकामनाएं प्रेषित की । अंत में जनपद अध्यक्ष श्रीमती रामबाई सिन्हा एवं समस्त अतिथियों द्वारा विवाह सामग्री के साथ वर वधुओं को आशीर्वाद दिया गया। ग्राम कानाकोट की कन्या लक्ष्मी को विवाह स्थल से गाड़ी में बिठाते हुए विदाई भी दी गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में परियोजना अधिकारी सुमीत गंडेचा, पर्यवेक्षक मेघा मोहरील, सुनीता ध्रुव तथा गाड़ाडीह सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं की भागीदारी रह। इस अवसर पर एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, दिनेश चंद्राकार, डेविड चन्द्राकर, राजा देशमुख, संतोष देवांगन, हीरा साहू, ऋषभ चन्द्राकर, वेदप्रकाश साहू, नेमचंद यादव, हरीश साहू, अमित विश्वकर्मा, वीरेंद्र रात्रे, भूषण साहू, विकास ठाकुर, प्रीतम साहू, नवल साहू, योगेश, प्रेमलाल साहू, हितेश बंजारे, सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply