0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़ / राम मंदिर हमारी आस्था और संस्कृति का केन्द्र तो है ही श्री राम हमारी भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं.”
राममंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि देते हुए नगर की प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष, मनेन्द्रगढ़ श्रीमती प्रभा पटेल ने कहा कि “भविष्य में राममंदिर हमारे देश की सांस्कृतिक पहचान बनेगा”
राममंदिर निर्माण हेतु धनसंग्रह समिति के विकासखंड संयोजक ने कहा कि नगर में धनसंग्रह की शुरुआत हमने नगर की प्रथम नागरिक श्रीमती प्रभा पटेल और नपाउपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी से की है.
इस अवसर पर राममंदिर निर्माण धनसंग्रह समिति के विकासखंड संयोजक विनोद शुक्ला, संरक्षक नीरज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण सोनी, दयाशंकर यादव,मृत्युन्जय सोनी उपस्थित रहे
