महासमुंद/ महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे 53 पर पटेवा और झलप के बीच एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी दर्दनाक हुई कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं एक की हालत गंभीर है। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना पटेवा थाना क्षेत्र के एनएच-53 पर टुरीडीह चौक के पास कल देर शाम हुई। झलप की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार CG04 MF 5283 ने दो बाईक में सवार चार लोगों को रौंदते हुये निकल गई।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन की मौत, एक गंभीर
