चेम्बर चुनाव: अमर पारवानी का व्यापरियो ने किया स्वागत, समर्थन की अपील

भाटापारा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के चुनावी जनसंपर्क अभियान में जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी अमर परवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा का पोहा उद्योग भवन में समस्त ट्रेडर्स के व्यापारी भाइयों ने राइस मिल, दाल मिल, पोहा मिल, मोबाइल, फुटकर, किराना व्यापारी बंधुओं ने जय व्यापार पैनल को अपना जन समर्थन देकर मजबूत करने और छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में एक नया बदलाव लाने के लिए समस्त ट्रेडर्स के व्यापारी बंधुओं ने अपनी सहमति दी. अमर परवानी  के द्वारा व्यापारियों के लिए किए जा रहे कार्यों पर अजय भसीन,  चेम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, रायपुर से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने प्रकाश डाला और अपना समर्थन अमर परवानी को देने के लिए कहा। जनसंपर्क में जय व्यापार पैनल के भाटापारा आगमन पर प्रदेश पोहा मुरमुरा संघ अध्यक्ष कमलेश कुकरेजा, पूर्व अध्यक्ष राजेश थरानी,  गिरधर गोविंदानी , कैलाश बालानी,  सचिव विनोद तलरेजा, दाल मिल एसोसिएशन अध्यक्ष नरेश आर्य,  कृष्ण कुमार मूंदड़ा ,राइस मिल से मुकेश थारानी, राहुल धारानी अनाज व्यापारी ट्रेडर से राजेश तिवारी,दीपक मल, रवि गुप्ता, सराफा से प्रशांत गुप्ता, छोटी दम्मानी,विनोद मूंदड़ा, तोरण साहू, प्रकाश सोनी, तेजप्रकाश जैन, शत्रुघन पारप्यानी, बृज किशोर अग्रवाल, अजय गुप्ता, रितेश गुप्ता, इकबाल मोहम्द, प्रिंस सचदेव, नरेश मंधानी, रवि मंधानी, वाशु माखीजा, रूपेश माखीजा,
 अनिल रोचलानी, तरुण सचदेव, श्रीचंद छाबड़िया, कृष्ण कुमार मूंदड़ा, राधेश्याम शर्मा, सुरेश वर्मा, गोपाल शर्मा, विक्की सबलानी, विकाश बालानी अविन ठाकुर व समस्त व्यापारी वर्ग ने अपनी उपस्तिथि में एक स्वर में जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों को विजयी बनाने संकल्प लिया।

Leave a Reply