चेंबर चुनाव: वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने जय व्यापार पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

भाटापारा।  चेंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष  राजेंद्र जग्गी ने चेंबर चुनाव के लिए जय व्यापार पैनल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है. एक कार्यक्रम में जय व्यापार पैनल के अमर परवानी  सहित सभी लोगों से मुलाकात करके अपना पूर्ण समर्थन दिए जाने का आश्वासन देते हुए  प्रदेश के सभी लोगों से सभी व्यापारियों से जय व्यापार पैनल के पदाधिकारियों को विजई बनाने की अपील की है. इस दौरान भाटापारा चेंबर के महामंत्री बृज किशोर अग्रवाल, भाटापारा फुटकर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं भाटापारा चेंबर के अध्यक्ष श्री चंद छाबड़िया, एजेंसी यूनियन के हाजी इकबाल विशेष रूप से मौजूद थे। जय व्यापार पैनल की ओर से अमर परवानी ने समर्थन दिए जाने के लिए चेंबर के पदाधिकारियों राजेंद्र जग्गी सहित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है

Leave a Reply