शंकर वार्ड के पार्षद आशीष पुरोहित का उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए सम्मान

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा के द्वारा शंकर वार्ड के पार्षद आशीष पुरोहित को प्रथम वर्ष में ही उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए चुना गया। नगर पालिका परिषद के द्वारा एक कार्यक्रम के तहत पार्षद आशीष पुरोहित का सम्मान किया गया।
इसके लिए आशीष पुरोहित ने पालिका प्रशासन व अपने समस्त वार्ड वासियो का धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि  वार्ड वासियों ने समय दर समय मेरे साथ कंधा से कंधा मिला कर समस्याओं से लड़ने की अदम्य शक्ति प्रदान की व मेरे साहस को बढ़ाया साथ ही पार्षद पुरोहित ने वार्ड की जनता को आश्वस्त किया है की वह पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने वार्ड को स्मार्ट वार्ड की श्रेणी में लाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगे पार्षद ने कहा कि इसके लिए वार्ड के समस्त लोगो की भागीदारी होना अत्यंत आवश्यक है।कोरोना वैश्विक महामारी से सीख लेते हुए संकल्पित होते है कि अपने आस पास स्वक्षता का विशेष ध्यान दे ताकि हमारे स्वास्थ्य पर कोई कुप्रभाव न पड़े।

Leave a Reply