प्रेशर हार्न, ध्वनि प्रदूषण कर शोर करने वाले 2 मोटर सायकल चालकों पर 19500 रूपये जुर्माना  

भाटापारा। थाना भाटापारा शहर क्षेत्रांतर्ग हास्पीटल चौक, जयस्तम्भ चौक, महारानी चौक, सदर बाजार में बाईकार्स द्वारा तेज गति से वाहन चलाना, प्रेशर हार्न, ध्वनी प्रदुषण कर शोर वाले सायलेंसर व फटाके जैसी आवाज वाले सायलेंसर चालको की लगातार शिकायत आ रहीं थी । पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए दो वाहन चालकों को न्यायालय में पेश किया गया जहां पर न्यायालय के द्वारा दोनों वाहनों के मालिकों को ₹19500 का जुर्माना किया गया इस कार्रवाई के बाद से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है और वर्तमान में प्रेशर हाल फटाके जैसी आवाज वाले साइलेंसर वाले वाहन कम दिखाई सुनाई पड़ रहे हैं। इस मामले में नगर निरीक्षक विजय चौधरी के नेतृत्व में कड़ी कार्रवाई की जा रही है विजय चौधरी के द्वारा वाहन चेकिंग के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीम लगाकर कार्रवाई की गई है अभी तक साथ मोटर साइकिल चालकों को तेज गति से वाहन चलाने प्रेशर हाई ध्वनि प्रदूषण का शोर वाले साइलेंसर पटाखे जैसी आवाज वाले साइलेंसर का उपयोग करते पाए जाने पर वाहनों को जप्त किया गया है।

जिनका प्रकरण बनाकर न्यायालय पेश किया गया जिसमे माननीय न्यायालय द्वारा 02 मोटर सायकल चालको पर कुल 19500 रूपय का जुर्माना किया गया । वाहन क्रमांक CG 10 AN 2572 पर घ्वनी प्रदुषण, मौके पर वाहन के दस्तावेज, लायसेंस पेश नहीं करने पर 5500 रूपये, वाहन क्रमांक CG 04 MA 1143 पर बिना लायसेंस वाहन चलाने, ध्वनी प्रदूषण कर फटाका फोडने वाले सायलेंसर का उपयोग करने, तीन सवारी वाहन चलाने, यातायात नियमो का उलंघन करना पाये जाने पर कुल 14000 रूपये का जुर्माना लगाया गया । भाटापारा शहर पुलिस के शहर में घुम घुम कर बादमास बाईकार्स पर कार्यवाही करने पर लोगों में अच्छी प्रतिक्रिया देखी गई है । भाटापारा पुलिस द्वारा आगे भी बदमाश बाईकार्स पर कार्यवाही करते यातायात व्यवस्था सुधारने प्रयास किया जायेगा ।

Leave a Reply