विकास वैष्णव का स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मान

भाटापारा। नगर पालिका परिषद भाटापारा मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष सुनीता गुप्ता उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा ,सभापति रोहित साहू स्वास्थ्य विभाग, सभापति सीरिज जांगड़े जल विभाग,सभापति प्रमेन्द्र तिवारी , सभापति श्वेता आलोक मिश्रा , अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता मुख्य नगरपालिका अधिकारी आशीष तिवारी एवं जनप्रतिनिधि गणों की गौरवमयी उपस्थिति में किया गया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में सर्वोच्च रैंकिंग लाने हेतु उपस्थित लोगों के द्वारा शपथ भी ली गई इस दौरान मिशन क्लीन सिटी के प्रभारी विकास वैष्णव का स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मान किया गया और उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता गुप्ता एवं उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा ने आने वाले समय में शहर को और अधिक स्वच्छ बनाने हेतु कार्य करने हेतु सभी को प्रेरित किया और कहा कि भाटापारा को स्वच्छ व सुंदर शहर बनाने में हम सभी कार्य और ज्यादा करेंगे ।इस कार्यक्रम में सर्वोच्च रैंकिंग लाने शपथ ली गई उक्त कार्यक्रम में ड्राइंग, संगवारी नाचा,क्वीज, स्वच्छता होटल स्वच्छता बाजार ,स्वच्छता कार्यालय स्वच्छता मंदिर एवं स्वच्छता मोहल्ले के तहत हुए 1सीजी ऑनलाइन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply