पाटन/धमतरी। तेज रफ्तार मेटाडोर ने धमतरी से अपने गांव लौट रहे बोरेन्दा के सरपंच टुमेश्वर साहू की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सरपंच सड़क पर गिर गए।उनके सिर के उपर से मेटाडोर का पहिया चल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिला के पाटन क्षेत्र के ग्राम बोरेन्दा के सरपंच टुमेश्वर साहू चार फरवरी को किसी काम से धमतरी जिला आए थे। काम निबटा कर मोटरसाइकिल में सवार होकर अपने गांव लौटने के लिए निकले थे। धमतरी -रायपुर पुरानी सड़क यानी भखारा रोड में ग्राम गुजरा के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मेटाडोर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मोटरसाइकिल समेत सरपंच टुमेश्वर साहू दूर फेका गए और सड़क के बीचोंबीच गिर गए। उनके सिर के ऊपर से मेटाडोर का पहिया गुजर गया। इसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई।दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। लोगों ने आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।भीड़ कुछ समय के लिए सड़क पर उतर गई और नारेबाजी कर चक्काजाम करने की कोशिश करने लगे। सूचना पाकर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर हटाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवाया गया।
