विधायक शिवरतन शर्मा ने सीसी रोड निर्माण कार्य का भमिपूजन किया

भाटापारा। भाटापारा नगर के शंकर वार्ड में 02.63 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का उपाध्यक्ष भाजपा ,विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने भमिपूजन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विधायक शिवरतन शर्मा के समक्ष कुछ अन्य मांगे भी रखी। जिस पर विधायक शिवरतन शर्मा ने उन मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया और पार्षद आशीष पुरोहित से इस ओर विशेष ध्यान  देने की बात कही। मौके पर पार्षद आशीष पुरोहित ने भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विधायक शिवरतन शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया ।
     उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनिंदर सिंह गुम्बर,मंडल उपाध्यक्ष नंन्द किशोर अग्रवाल,वार्ड पार्षद आशिष पुरोहित,पार्षद मुकेश सोनी,पार्षद राजेश छाबड़िया,पार्षद प्रतिनिधि दिलीप यादव,छगन अग्रवाल,संतोष अग्रवाल,रविन्द्र पुरोहित,देवेश गुप्ता,तेज कुमार जैन,नंन्द किशोर वैष्णव, शरद मल, दामू शर्मा,नंन्दू सेवका,आनंद शर्मा,बजरंग चौराशिया, राज दुबे,प्यारे रजक,कमल तिवारी,अंशु तिवारी,संतोष शर्मा,सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply