जागा प्रबंधन, जागा प्रशासन, शिशु मंदिर में शिफ्ट हुए प्रभावित, बंद हुई शराब दुकान, बैंक और बिजली कार्यालय

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी
मनेंद्रगढ़ /चिरमिरी/ बीती रात को हुई जमीन धसकने की घटना ने सुबह तक विकराल रूप ले लिया। 01 फरवरी की रात जब लोगो को जानकारी लगी थी उस वक्त तक हालात इतने खराब नही थे लेकिन सुबह होते होते दरार पड़ने की घटना ने अर्ध सैकड़ा घरों को अपने चपेट में ले लिया। आनन फानन में मौके पर पहुची एसईसीएल की टीम , नगरीय प्रशासन, यूनियन नेता सहित निगम आयुक्त, एसडीएम चिरिमिरी की उपस्थिति में प्रभावित इलाके को खाली कराने का काम शुरू किया गया। मौके पर मौजूद रेस्क्यू की टीम राहत कार्य में जुटी रही तो वही रेवन्यू की टीम प्रभवित घरों की पड़ताल कर शिफ्टिंग कार्य मे जुटा रहा। एक जानकारी के मुताबिक अभी तक लगभग 22 से 25 घरों के परिवारों को चिन्हाकित कर शिफ्टिंग का कार्य किया जा रहा है। मामले में उपस्थित पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल यूनियन नेताओ के साथ निगम आयुक्त और एसईसीएल के अधिकारियों से स्थाई समाधान को लेकर चर्चा करते दिखे। मामले को लेकर घटनास्थल में भारी गहमा गहमी बनी हुई है।
क्या क्या हुआ बंद –
वार्ड क्रमांक 12 में जमीन धसकने की घटना की पहली सुबह मौके पर पहुचे आला अधिकारियों ने सबसे पहले बेरिकेट्स लगा कर घड़ी चौक से कालीबाड़ी जाने वाले रास्ते को बंद कराकर रेस्क्यू का कार्य शुरू कराया, उसके बाद बैंक से लगे सीएसईबी के कार्यालय को बंद कराया गया वही 50 मीटर की दूरी में स्थित देशी विदेशी शराब दुकान को भी अस्थाई तौर पर बंद करा दिया गया। घटना स्थल से सटे रहवासियों को चेतावनी के साथ सतर्क रहने की सलाह दी गई ।
चर्चा ये भी है –
घटना के बाद उपस्थित लोगों ने देशी विदेशी शराब दुकान के स्थल चयन पर भी उंगली उठाई। बताया जा रहा है कि जिस स्थान से देशी विदेशी शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है उस स्थान को एसईसीएल पहले ही नोटिस देकर चेता दिया था कि कभी भी उक्त स्थान में बड़ी घटना घट सकती है बाबजूद जिम्मेदार लोगों ने अपने कर्तव्यों को नही निभाया लिहाजा जमीन धसकने की घटना सामने घटी। कहा तो यहाँ तक गया कि राजनीति के दबाव में देशी विदेशी शराब दुकान को जबरन फायर क्षेत्र में खुलवाया गया और ये बात जानते हुए भी अधिकारी मौन रहे, यही नही शराब दुकान खुलने के बाद से कई निर्माण कार्य भी फायर क्षेत्र में किये गए पर वहां भी निगम ने निर्माण कार्य को रोकने में दिलचस्पी नही दिखाई। घटना के बाद एक बार दुकान को विधिवत संचालन के लिए दुकान शिफ्टिंग की प्रक्रिया अपनानी आवश्यक हो चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आबकारी अधिकारी अब अपने पुराने गलती को सुधारने की कोशिश आनन फानन में करने की फिराक में बातचीत का दौर शुरू कर दिया है। प्रशासन ने फिलहाल आज देशी विदेशी शराब दुकान को बंद करा दिया है किंतु यह कितने दिनों के लिए किया गया है इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नही है।
बेघर हुए गड्ढा दफाई के रहवासी –
राजस्व अमला विन्दुवार तरीके से प्रभावित घरों को चिन्हाकित कर हल्दीबाड़ी शिशु मंदिर में शिफ्टिंग करने का काम कर रहा है वही राहत के लिए शिशु मंदिर में पानी का एक टैंकर खड़ा किया गया वही खराब पड़े बिजली के तार को सुधरवाने की प्रक्रिया भी बड़ी तेजी से जारी है। समाचार लिखे जाने तक लगभग 04 से पांच परिवारों को सुरक्षित स्थान तक पहुचा दिया गया है।
क्या हो सकता है निर्णय ? –
जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों और एसईसीएल के सामने बड़ी चुनोती स्थाई निवास मुहैया कराना है। एक कोशिश के आधार पर यह निर्णय लिया जा सकता है कि अस्थाई रूप से राहत शिविर में ठहराये लोगों को हल्दीबाड़ी के मोहन नगर में एसईसीएल का क्वाटर उपलब्ध कराया जा सकता है। फिलहाल यैसे निर्णय के लिए निगम सहित एसईसीएल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक होनी बाकी है।

Leave a Reply