कुम्हारी और राजधानी में डिस्लरी बॉटलिंग प्लांट कारोबारी के ठिकाने में आयकर की दबिश ..

दुर्ग ।  मंगलवार की सुबह आयकर विभाग ने डिस्लरी बॉटलिंग प्लांट कारोबारी नवीन गुप्ता के सभी ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम सुबह गुप्ता के रायपुर के शंकर नगर टीवी टावर के सामने स्थित एग्जॉटिका स्थित घर, दुर्ग जिले के कुम्हारी स्थित गोदाम और आफिस में दबिश दी है।बताया जा रहा है कि टीम में नागपुर, रायपुर और दिल्ली से आए हुए आयकर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। सुबह-सुबह 3 अलग-अलग टीम ने कारोबारी के सभी ठिकानों के लिए रवाना हुई। फिलहाल इंकम टैक्स का सर्वे जारी है। माना जा रहा है कि आईटी की इस कार्रवाई में व्यापारी के विषय में बड़ा खुलासा होने की संभावना है।

Leave a Reply