गायों के सींग में रेडियम व कॉलर बेल्ट लगाया गया, चरवाहों का किया गया सम्मान

पाटन। मकर सक्रांति के पावन पर्व पर एनएसयूआई पाटन विधानसभा, जामगांव के तत्वाधान में क्षेत्रवासियों को गऊ माता की निरन्तर सेवा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व रानीतराई थाना प्रभारी प्रभा राव के मार्गदर्शन में गौ माता की सुरक्षा व पहचान हेतु आज पाटन विधानसभा के आदर्श गौरव ग्राम कौही के आनंद मठ में विराजित स्वयंम्भू प्रभु भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर ग्राम कौही, रानीतराई, करेला, भरर, गबदी, बेलोदी, खपरी, जामगांव आर, बोरवाय तक गौ रक्षा रैली एवं गौ माता की सुरक्षा हेतु सांकेतिक रूप से गायों के सींग में रेडियम व कॉलर बेल्ट लगाने का सांकेतिक रुप से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में एनएसयूआई पाटन, जामगांव, व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के साथियों द्वारा विशेष रुप भोजन स्वरूप गौ माता का हार, गुलाल से पूजा अर्चना कर उन्हें चना भाजी, लाखड़ी भाजी, मूली व मूली भाजी, टमाटर, हरी सब्जियों व चना, मुर्रा, गुड़, सेब, केला, चना बूट भोजनके रूप में खिलाया गया। साथ ही गायों को चराने वाले चरवाहा यादव भाइयों को प्रोत्साहित करने व गऊ माता के विशेष सेवा करने के लिए, उनको विशेष रूप से सभी अतिथियों के माध्यम से साल-श्रीफल से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पाटन विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, देवेंद्र चन्द्रवँशी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन, रूपेंद्र शुक्ला जोन प्रभारी दक्षिण पाटन, उमाकांत चंद्राकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा, सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, रुपचंद साहू सभापति जनपद पंचायत पाटन, कांग्रेस नेता कमलेश नेताम, ग्राम पंचायत कौही की सरपँच मनोरमा टिकरिहा, युगल किशोर आडिल, अमित अग्रवाल, भेष कुमार आठे सेक्टर प्रभारी, यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी, जीवधन ठाकुर सेक्टर प्रभारी, चतुर साहू सेक्टर प्रभारी, ईश्वर चन्द्राकर सेक्टर प्रभारी, पवन डहरे उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति समाज पाटन, भूषण साहू, व स्थानीय पंच, सरपँच, जनप्रतिनिधि , स्थानीय गौठान समिति के अध्यक्ष गण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक, पाटन विधानसभा एनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकरिहा, एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष भाई उमाशंकर निर्मलकर, एनएसयूआई सलाहकार बाबा चन्द्राकर, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, दिनेश चंद्राकार, डेविड चन्द्राकर, सौरभ वर्मा, दिनेश साहू, ज्योतिष यादव, राजा देशमुख, संतोष देवांगन, हीरा साहू, ऋषभ चन्द्राकर, वेदप्रकाश साहू, नेमचंद यादव, हरीश साहू, अमित विश्वकर्मा, वीरेंद्र रात्रे, विजय साहू, रोमलाल बंजारे, सच्ची बंजारे, मिथलेश कौशिक, रमन चन्द्राकर, चन्द्र शेखर देवांगन, भूषण चापले, संदीप कौशिक, देवप्रकाश साहू, अमित विश्वकर्मा, भूषण साहू, विकाश ठाकुर, प्रीतम साहू, नवल साहू, प्रेमलाल साहू, हितेश बंजारे, राहुल ठाकुर, चैतन्य विनायक, कमल कांत पाठक, महेश्वर टिकरिहा, आकाश टिकरिहा गौठान अध्यक्ष हेमू सोनकर, रजा देशमुख, दुष्यंत साहू, अमर सिंह, अरुण निषाद, कोमल ठाकुर, गज्जू ठाकुर संदीप कौशिक,प्रदीप जैन, दुष्यंत साहू ,खेलन जोशी, लक्ष्मीनारायण महिलवार, ग्राम के किसान सहित एनएसयूआई एवं ग्रामीण कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply