सिमगा-भाटापारा पुलिस ने की शराब परिवहन खपाने वालों पर बड़ी कार्यवाही, 32 पेटी गोवा व्हिस्की, मोबाईल एक नग, कार जप्त

भाटापारा। अब अर्टिका कार से भी  शराब की तस्करी होने लगी है. बीती रात  पुलिस ने आर्टिका कार में शराब की तस्करी कर रहे लोगों को पकड़ा है । थाना भाटापारा एवं सिमगा थाना की पुलिस के द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. आरोपियों के पास से 32 पेटी गोवा व्हिस्की शराब जिसकी कीमत 192000 रुपए बताई गई है को जप्त किया गया है. इसके अतिरिक्त उनके पास से 1  नग विवो कंपनी का मोबाइल एवं एक अर्टिगा कार को जप्त किया गया. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस बात की सूचना मिली की ग्राम खैरघट में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब को कब आने की कोशिश की जा रही है. सूचना मिलने पर पुलिस ने नाकाबंदी की कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया. आर्टिका कार के माध्यम से शराब को लाया गया था जिसे कार से उतारते समय पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस ने कार चालक सुरेश कुमार निषाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि  अन्य आरोपी फरार हो गए हैं जिनकी  पुलिस तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34 (2) 36 आबकारी एक्ट कारवाही की. इस कार्रवाई में प्रशिक्षु आईपीएस जितेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक हितेश जंघेल, सहायक उपनिरीक्षक ओम साहू, आरक्षक भारत भूषण पठारी, गौरी शंकर कश्यप, श्रीचंद ध्रुव, अश्वनी बंजारे, अनिल साहू, वीरेंद्र निराला का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अवैध शराब का व्यापार करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और आगे भी चलता रहेगा।
Attachments area

Leave a Reply