भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, विधायक शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में हुआ धरना-प्रदर्शन

भाटापारा। बुधवार को प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल धरना प्रदर्शन जबरदस्त रहा इस दौरान विधायक शिवरतन शर्मा ने भूपेश बघेल सरकार की जमकर खिंचाई की।
छत्तीसगढ़ में किसानों की मांगों को लेकर भाजपा का धरना भाटापारा विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में आज भाटापारा मंडी प्रांगण के सामने धरना प्रदर्शन हुआ..बैल गाड़ी में स्वयं चला कर विधायक शिवरतन शर्मा और ट्रैक्टर में कार्यकर्ताओं के लेकर धरनास्थल से शहर थाने पहुंचे. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिस तरह चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार ने कई बिंदुओं का घोषणा पत्र तैयार कर जनता को झांसे में लेकर पूर्णबहुमत से सरकार बनाई है. वही सरकार के दो साल पूरे होते ही आमजन अपने आप को ठगा सा महशुस करने लगा है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद न तो किसानों का धान तय सीमा में खरीदा गया, न ही किसानों को बोनस मिला और न ही किसानों का धान एक मुश्त पच्चीस सो रुपये में खरीदा गया। शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए जो वादे किए थे, “शायद सरकार उन वादों को भूल चुकी है,, शर्मा ने बताया कि 15 सालो में रमन सरकार में किसानों का स्तर किस स्थान में था और आज कांग्रेस सरकार में किसानों की क्या दशा है। आज किसानों को बारदाने के लिए कितनी मुस्किलो का सामना करना पड़ रहा है ,,भुपेश सरकार ने हर वर्ग को ठगा है पर किसानों के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी आज विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम करी  है और 22 को जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही किसानों के साथ खड़ी और किसानों के लिए हमेशा आवाज उठाते रहेगी। विधायक शिवरतन शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की भूपेश बघेल की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है भूपेश बघेल सरकार को किसानों को एकमुश्त 2500 रुपये का भुगतान करना चाहिए। इस धरने में जिला महामंत्री राकेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल पांडेय,जिलाध्यक्ष भाजयूमो आनंद यादव,जिला मंत्री महाबल बघेल,पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम मार्कण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहन बांधे,मंडल अध्यक्ष डब्लू ठाकुर, धनीराम साहू,महामंत्री पवन वर्मा,रोशन साहू,योगेश अनन्त,गोपाल देवांगन, देवक साहू,मथुरा यदु, चंद्रमणि तिवारी,छोटे लाल यादव,कमलेश साहू,विधायक प्रतिनिधि धीरज जैन,आशिष जायसवाल, सूर्यकान्त ताम्रकार,सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, परस देवांगन,चंद्रप्रकाश साहू, सियाराम साहू,हेम सिह चौहान,सुनील यदु,राजा कामनानी,रामु साहू, सतीश सोनी,जिलापंचायत शंकर ध्रुव,प्यारे रजक,बहोरिक यदु,आयशा खान,नीरा साहू,चन्द्रकला,पुरुषोत्तम यदु,सुनन्द मिश्रा, संजय शुक्ला,हारून,सुभम राजपूत, पिंटू,रिंकू,भरत डहरिया, गोवर्धन डहरिया,भाजपा नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद  थे।
बैलगाड़ी चलाकर विधायक पहुंचे ज्ञापन देने
 प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,विधायक भाटापारा  शिवरतन शर्मा स्वयंवर गाड़ी चला कर  कार्यकर्ताओं ने किसानों का नेतृत्व करते हुए शहर थाना पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लगभग 2500 लोगो व 15 बैल गाड़ी,117 ट्रेक्टर के साथ 2.5 किलोमीटर की भव्य रैली शहर थाना तक जा कर राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply