किसानों के सम्मान में पाटन एन.एस.यू.आई. मैदान में

पाटन। दिल्ली में बैठे किसानों के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन छत्तीसगढ़ में एक अभियान चला रहा है-एक रुपया पैसा-एक पयली धान, देकर बढ़ाएं किसान का मान। इस कैंपेन के तहत दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों का सहयोग किया जाएगा। अभियान के तहत एनएसयूआई दुर्ग जिले में भी सक्रिय है।
इस अभियान के तहत प्रदेश के किसानों को एनएसयूआई पाटन विधानसभा व जामगांव आर, के साथियों द्वारा जागरूक किया जा रहा है। तीसरे दिन के कार्यक्रम में निपानी में जाकर एनएसयूआई जामगांव आर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पाटन विधानसभा अध्यक्ष आयुष टिकरिहा के संयुक्त नेतृत्व में एनएसयूआई के साथियों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर व क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू, युगल किशोर आडिल एवं अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में 24 किसानों के साथ मुलाकात की।इनमें किसान केसर बाई, मुकेश कुमार, सोनिया, गोसू राम, कुमावत, मीना कुमार, शशि भूषण, तुकाराम, दर्शन, सत्रोहन, विश्राम, गोवर्धन, सुखीराम, राम धनवा, रुकमणी बाई, पुरानी, पवन कुमार, लक्ष्मीबाई, महेंद्र कुमार, देवराज, थान सिंह, नरोत्तम, अश्वनी कुमार, केवरा बाई, पूसाराम, कुंती बाई, कमलेश, दानू राम प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस मौके पर एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र में बैठे निरकुंश, हिटलरशाही किसान विरोधी मोदी सरकार के द्वारा बनाए गए तीन काले कानून के विरोध में दिल्ली में में बैठे किसानों के हक के प्रति व किसानों का मान बढ़ाने के लिए किसान भाइयों के समर्थन में हम सब यहां उपस्थित हुए हैं।
कार्य़क्रम में जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू, जामगांव आर के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, निपानी सेक्टर के प्रभारी मुकेश ठाकुर, पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई कांग्रेस कार्यकर्ता युगल किशोर आडिल, एनएसयूआई पाटन के सलाहकार बाबा चंद्राकर, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर निर्मलकर, पाटन विधानसभाएनएसयूआई अध्यक्ष आयुष टिकारिहा, जामगांव आरएनएसयूआई अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडे, दिनेश चन्द्राकर, महाविद्यालय प्रभारी पोषण साहू, सौरव वर्मा, नेमीचंद साहू, ऋषभ चंद्राकर, वीरेंद्र रात्रे, सचिन बंजारे, रोमन बंजारे, हितेश बंजारे, प्रेम लाल साहू, नवल साहू, युवा कांग्रेस के साथी जॉन अध्यक्ष कुंदन सिन्हा, संतोष देवांगन डेविड चंद्राकर चेतन चंदन हीरा साहू, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply