क्वालिटी कंसेप्ट्स के नेशनल कन्वेंशन-2020 में बीएसपी टीमों ने पार-एक्सीलेंस एवार्ड जीतने का बनाया नया रिकाॅर्ड

दुर्ग/ सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने कोरोना संकटकाल में भी अपनी सृजनशीलता को नई उड़ान देने में कामयाबी हासिल की है। क्वालिटी कंसेप्ट्स के नेशनल कन्वेंशन प्रतियोगिता में पार-एक्सीलेंस एवार्ड जीतने का एक नया रिकाॅर्ड कायम किया है। क्वालिटी सर्कल फोरम आॅफ इण्डिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित नेशनल क्वालिटी कंसेप्ट्स कन्वेंशन-2020(एनसीक्यूसी-2020) के प्रतियोगिता परिणाम घोषित किए गए। इस क्वालिटी कंसेप्ट्स प्रतियोगिता में सेल-बीएसपी की 61 टीमों ने भाग लिया जो अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड है। संकटकाल में भी सभी 61टीमों ने पुरस्कार जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर भिलाई के सृजन का  झंडा बुलंद किया ।
36 पार-एक्सीलेंस एवार्ड जीतकर बनाया एक नया रिकाॅर्ड
सृजनशील कार्यों पर केस स्टडी लिखकर जमा किया। इन केस स्टडीज का मूल्यांकन विशेषज्ञ जजों के माध्यम से कराया गया।  इस वर्ष लिखित प्रस्तुत केस स्टडियों का मूल्यांकन और नॉलेज टेस्ट कर सीधे परिणाम की घोषणा की गई। सेल-बीएसपी की टीमों ने अपना परचम लहराते हुए 36 टीमों ने पार-एक्सीलेंस एवार्ड और 21 टीमों ने एक्सीलेंस एवार्ड 04 टीमों ने डिस्टिंग्विश एवार्ड प्राप्त कर भिलाई का नाम रोशन किया है। इस प्रकार सेल-बीएसपी की टीमों ने कुल 36 टीमों ने पार एक्सीलेंस एवार्ड जीतकर एक नया रिकाॅर्ड कायम किया है।
बीई विभाग का उत्कृष्ट योगदान
व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा दिए गये मार्गदर्शन व प्रशिक्षण ने इस रिकार्ड तोड़ परफोर्मेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीई विभाग के विभागाध्यक्ष व महाप्रबंधक मनोज दुबे के नेतृत्व में सहायक महाप्रबंधक  प्रकाश कुमार साहू,उप प्रबंधक  रवि कुमार तथा सुनील कुमार देशमुख ने बेहतरीन योगदान दिया।

Leave a Reply