भाटापारा। प्रदेश कांग्रेस सचिव सुशील शर्मा ने ग्राम पाटन के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधीश सुनील कुमार और प्रधानमंत्री सड़क निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अखिलेश तिवारी से ग्रामीणों के साथ जाकर मुलाकात की इस मुलाकात पर अधिकारियों ने समस्याओ को शीघ्रता से हल करने का आस्वाशन दिया।
प्रदेश सचिव सुशील शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत धनेली से पाटन पहुँच मार्ग का निर्माण विगत ढाई वर्ष पूर्व हुवा था वर्तमान में सड़क की स्तिथि अत्यंत जर्जर हो चुकी है सड़क निर्माण में ठेकेदार के दुवारा गुणवत्तापूर्ण साम्रगी का उपयोग नही किया गया जिसके चलते सड़क पूरी तरह उखाड़ गई है जगह जगह सड़क में गड्ढे हो चुके है ग्रामीणों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, पूर्व में इस समस्या के निराकरण करने की बात कहने पर धनेली से पाटन सड़क के मरम्मत हेतु प्रधानमंत्री सड़क निर्माण विभाग के दुवारा तीन लाख 95 हजार रुपये का प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है,सुशील शर्मा की पहल पर तत्काल मरम्मत करने अधिकारी ने ठेकेदार को निर्देश दिया है/सुशील शर्मा के साथ अधिकारियों से मिलने सचिन शर्मा, हेमंत उपाध्याय,नाथुवर्मा, तुलाराम वर्मा,निर्मल वर्मा,टेकराम वर्मा,शिवकुमार वर्मा,गोवकरण गोस्वामी,कमल मानिकपुरी,रामेस्वर ध्रुव जनपद सदस्य,विजय साहू,सोनी साहू,राधेस्याम साहू,बैदूराम यादव,टुकेस्वर वर्मा,धनेस्वर वर्मा,छन्नूलाल वर्मा,गेंदप्रकाश वर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।
