अवैध शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा/ पुलिस अधीक्षक  आई.के.एलेसेला बलौदाबाजार के द्वारा अवैध शराब जुआ , सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिसके तहत थाना प्रभारी थाना भाटापारा शहर प्रशिक्षु IPS जितेन्द्र कुमार यादव के  नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु थाना के स्टाप व मुखबीर को निर्देश दिये गया था ।मुखबिर की सूचना पर मनमोहन उर्फ छगन मारकण्डे पिता परमेश्वर मारकण्डे उम्र 44 वर्ष साकिन सदर  वार्ड भाटापारा को 30 पाव व 3 अध्धी कुल 6.525 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला किमती 3240 रूपये के शराब को मटमैला रंग की जुट वाली थैला के साथ पकड़ा गया। आरोपी से गवाहो के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी को समय सदर पर गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल, सउनि ओम सिंह साहू, आर.श्रीचंद ध्रुव, अश्वनी , वीरेंद्र निराला, भूषण वर्मा, अरविंद कौशिक का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply