मोतीलाल वोरा की प्रयागराज की अंतिम यात्रा

दुर्ग। दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा ने राजनैतिक और सामाजिक जीवन की ऊंचाइयों को छू लेने के बाद 21 दिसंबर को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री जैसे उच्च पदों पर रहने वाले वोरा का संगठन में भी ऊंचा कद था। जीवन भर भव्य रैलियों एवं काफिलों के साथ यात्रा करने वाले वोरा की प्रयागराज की अंतिम यात्रा भी काफिले के साथ निकली। बेटे अरुण वोरा भतीजे राजीव वोरा पोते आशीष वोरा व भांजे व्यास जी को अस्थि विसर्जन हेतु प्रयागराज जाने के दौरान रविवार को दुर्ग से अनेक कांग्रेसी माना विमानतल तक पहुंचाने पहुंचे। इलाहाबाद में भी उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल होने के राजकीय सम्मान के साथ गंगा के तट पर पूरे विधि विधान से उनके सुपुत्र व दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने उनकी अस्थियों को मां गंगा के सुपुर्द किया।

Leave a Reply