भाटापारा। कांग्रेस सेवादल का 97 वा स्थापना दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिसंबर के अंतिम रविवार को ध्वजवन्दन के साथ आयोजित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार ने देते हुए बताया कि उक्त अवसर पर रविवार दिनांक 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा सिमगा में प्रातः 10 बजे ध्वजवन्दन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति अमरजीत भगत , खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन रहेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप नारायण मिश्रा , राष्ट्रीय सचिव , अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल करेंगे।
