भाटापारा। भाटापारा विधानसभा के सिमगा विकासखंड के ग्राम चंदेरी में 02 करोड़ 02 लाख की लागत से नहर में बनने वाले डायवर्शन योजना के लिए उपाध्यक्ष भाजपा भाटापारा,विधायक शिवरतन शर्मा ने किया भूमिपूजन।
विधायक शर्मा ने भूमिपूजन करने के उपरांत उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए बताया कि चंदेरी डायवर्शन कार्य के पूर्ण होने से 91 हेक्टेयर (लगभग 250 एकड़) जमीन को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा.।. जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा इस से चंदेरी के आसपास के किसानों को फसल में पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। शर्मा ने कहा कि सिचाई के लिए उचित समय में पानी उपलब्ध हो जाने से किसानों के उत्पादन में वृद्वि होगी और किसान भी खुशहाल होगा। विधायक शिवरतन शर्मा विगत कई वर्षों से शाकाहार के कार्य को पूर्ण कराने के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं उनका मानना है कि शाखा नहर के कार्य के पूर्ण होने से पूरे क्षेत्र को समय पर पानी फसल के लिए मिल सकेगा और पूरे क्षेत्र के किसान आर्थिक रूप से मजबूत व संपन्न हो सकेंगे । इस अवसर पर उन्होंने किसानों के लिए हमेशा उपलब्ध रहने की बात कहते हुए कहा कि वे भी एक किसान हैं और किसानों का दर्द भली-भांति समझते हैं ।उक्त अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आनन्द यादव,विशाल दास मानिकपुरी सरपंच,धर्मिन संतोष साहू जनपद सदस्य, एल एल अहरिवार (एस डी ओ),महेंद्र भारती उपसरपंच, मनोहार सेन,अनिता पात्रे, बुधेलाल साहू,अरविंद कौशल,ऐष्वर्या भारती, भेखराम साहू,रामकुमार साहू,कोमल यदु,सुनील यदु गोलू, मनोज चौबे सहित ग्रामीणजन व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
