भाटापारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन आने वाले धान खरीदी केंद्रों में1, 2 एवं 3 दिसंबर को खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को अभी तक नहीं हुआ

भाटापारा। 1, 2 एवं 3 दिसंबर को खरीदे गए धान का भुगतान किसानों को अभी तक नहीं हुआ है जिससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है किसानों ने सरकार की इस घोर लापरवाही के प्रति अपनी नाराजगी प्रकट की है ।किसान अपने पैसे के लिए रोज बैंक का चक्कर काटने के लिए विवश है। यह मामला है भाटापारा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधीन आने वाले धान खरीदी केंद्रों का। इन 3 दिनों मैं जितने भी किसानों ने अपना धान बेचा था उनका किसी का भी भुगतान बैंक द्वारा अभी तक नहीं किया गया जबकि बाद में खरीदी किए गए किसानों का भुगतान हो चुका है लापरवाही के लिए किसानों ने जिम्मेदार उच्च अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है किसान अलख राम श्रीकांत गंगा बाई साहू व्यास नारायण ध्रुव मनोहर वर्मा प्रेम बाई मनोहर दास मानिकपुरी चंद्रकांत यादव हेमचंद लेख राम साहू आदि अनेक ऐसे किसान हैं जिन का भुगतान नहीं हो पाया है उन्हें अपने पैसों के लिए रोज बैंक के चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक पूरे 12 धान खरीदी केंद्रों में बड़े किसानों  से धान खरीदना प्रारंभ नहीं हो पाया है इस बात को लेकर भी बड़े किसानों में भारी नाराजगी है बड़े किसानों का भी कहना है कि आज लगभग 20 दिन हो गए हैं धान खरीदी को प्रारंभ हुए उसके बावजूद अभी तक बड़े किसानों के धान की खरीदी प्रारंभ नहीं हुई है। बड़े किसानों ने कहा कि यदि एक-दो दिन के भीतर धान की खरीदी प्रारंभ नहीं होती है तो धरना प्रदर्शन कर सकते हैं।
कुछ किसानों के नाम समिति वार इस प्रकार हैं
समिति अर्जुनी -अलख राम, श्रीकांत, गंगा बाई साहू  ,व्यास नारायण ध्रुव
समिति खोखली- मनोहर वर्मा, प्रेम बाई, मनोहर दास मानिकपुरी
समिति ठेहका – चंद्रकांत यादव हेमचंद
समिति देवरी -लेख राम साहू, भीखम
समिति धुर्राबांधा -मुंशी दास ,लखन कोसले
समिति मलदी –मथुरा प्रसाद उत्तम कुमार
समिती  मिरगी- सुख मति ध्रुव, अरुण कुमार वर्मा
उपरोक्त किसनो का 1,  2 एवं 3 दिसंबर  खरीदी  भी भुगतान आज दिनांक तक नहीं हो पाया है
पैसा ऊपर से ही नहीं आया
 जहां तक भुगतान का सवाल है तो इन किसानों का पैसा ऊपर से ही नहीं आया है.  बड़े किसानों के धान खरीदी किए जाने के संबंध में निर्देश दे दिए गए।
सुनील एम एस शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भाटापारा

Leave a Reply