भाटापारा। छोटे किसानों के बाद अब क्षेत्र में बड़े किसानों का धान खरीदना भी शुरू कर दिया गया है जिला सहकारी केंद्र भाटापारा के अधीन आने वाली 6 सहकारी सोसायटी मैं कुल 12 धान खरीदी केंद्र हैं जहां पर व्यवस्थित रूप से लगातार धान की खरीदी ,खरीदी केंद्रों के द्वारा की जा रही है ।1 दिसंबर से अब तक 95478 क्विंटल धान की खरीदी इन केंद्रों के द्वारा की जा चुकी है क्षेत्र में धान खरीदी केंद्रों में अभी बारदाना की कोई कमी नहीं है और अभी प्लास्टिक के बारदाना की भी आपूर्ति सभी धान खरीदी केंद्रों में कर दी गई है अब प्लास्टिक के बार दानों में भी धान की खरीदी की जाएगी वहीं दूसरी तरफ परिवहन का कार्य शुरू हो चुका है फिलहाल मिल वाले परिवहन कर रहे हैं मिल वालों को यह आदेश दिया गया है कि जितना बोरा धान जिस धान खरीदी केंद्र से उठाएंगे उस धान खरीदी केंद्र में 50% बारदाना उपलब्ध कराएंगे इस वजह से अब खरीदी केंद्रों में बार दानों की फिलहाल कमी नहीं है।
इन केंद्रों में हुई इतनी खरीदी
अर्जुनी केंद्र 7762 क्विंटल
खैरी केंद्र 8036 क्विंटल
गोढ़ी टी केंद्र 8273 क्विंटल
मल दी केंद्र 10757 क्विंटल
खोखली केंद्र 9152 क्विंटल
टिकुलिया केंद्र 6401 क्विंटल
गुर्रा केंद्र 5854 क्विंटल
मिर्गी केंद्र 5826 क्विंटल
टेहका केंद्र 8497 क्विंटल
धुर्रा बांधा केंद्र 8550 क्विंटल
देवरी केंद्र 9116 क्विंटल
तरेंगा केंद्र 7251 क्विंटल
सिर्फ इतना हुआ परिवहन
अभी तक 3780 क्विंटल धान का परिवहन हो चुका है और अब निरंतर परिवहन का कार्य चल रहा है। परिवहन के कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है नहीं तो आने वाले दिनों में खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो सकती है।
बारदाना की कोई कमी नहीं
पूरे 12 धान खरीदी केंद्रों में बारदाना की कोई कमी नहीं है सभी जगह बारदाना उपलब्ध है। व्यवस्थित रूप से धान की खरीदी चल रही है कोई शिकायत मिलेगी तो उसे जरूर दूर करेंगे।
सुनील एम एस शाखा प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भाटापारा
