नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

 भाटापारा। प्रशिक्षु IPS थाना प्रभारी भाटापारा शहर जितेन्द्र कुमार यादव के  नेतृत्व में नाबालिग को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने प्रयागराज उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पिछले 7 माह से फरार था। मामले की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु आईपीएस एवं शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 363,366,376, भादवि व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।फरार आरोपी संजय कुमार वर्मा पिता मुकेश कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन अटल आवास सुभाष वार्ड भाटापारा का सायबर सेल बलौदाबाजार की सहायता से पता किया गया जिसका प्रयागराज में होना पता चलने पर दीगर प्रांत जाने टीम गठित कर आरोपी को प्रयागराज उत्तर प्रदेश से लाया गया । पूछताछ में आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपी संजय कुमार वर्मा पिता मुकेश कुमार वर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन अटल आवास सुभाष वार्ड भाटापारा को आज दिनांक 15-12-2020 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है । उक्त कार्यवाही मे प्रआर राजकुमार ठाकुर, आरक्षक अरविंद कौशिक महिला आरक्षक सुनिती निषाद व सायबर सेल  के कुमार जायसवाल का विशेष योगदान रहा ।

Leave a Reply