साथी हाथ मिलाना अभियान के तहत किया गया सहयोग

भाटापारा। ग्राम कुसमी में टीम के साथी डेमनचंद कोशले के पिताजी स्व. धरमु राम कोशले के आकस्मिक निधन होने पर काठी-माटी में कफ़न के बदले आर्थिक सहयोग के रूप में ‘साथी हाथ मिलाना ‘ अभियान के तहत सतनामी समाज जिला बलौदाबाजार भाटापारा के सदस्यों द्वारा सहयोग राशि के रूप में ₹5000 पांच हजार रुपये प्रदान कर मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 

इस दुख की घड़ी में टीम के साथीगण में डॉ.डी.पी.बंजारे(अध्यक्ष),खेलावन घृतलहरे,उत्तम चतुर्वेदी,कुंजराम भारद्वाज,संतोष जांगड़े, भोंदल घृतलहरे के साथ ही समाज के संत-समाज उपस्थित होकर परिजन को ढांढस बंधाया।मृतात्मा के शांति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर सत्पुरुष से अपने श्री चरणों में स्थान देने प्रार्थना की गई।

टीम के साथी उत्तम चतुर्वेदी के द्वारा संत समाज को साथी हाथ मिलाना अभियान की जानकारी दिया गया साथ में डी. पी. बंजारे के द्वारा समाज को सुख-दुख में साथ खड़े होने की अपील की गई एवं संतोष जांगड़े सर ने दुख सुख में समाज में एक दूसरे का हाथ बटाने तथा आपसी भाईचारा से रहकर एक दूसरे की मदद करने हेतु समाज सेवा के उद्देश्य से हमारे टीम से लोगों को जुड़ने का अपील किया।

Leave a Reply