मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर नाज है, भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहें: अश्वनी साहू

पाटन। पाटन के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आलाकमान के निर्देशों का पालन करने के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यही छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री की पहचान है। हमें नाज है, हम कांग्रेस कार्यकर्तागण गौरवान्वित महसूस करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जो मुख्यमंत्री ने कहा है। अपने राजनीति जीवन काल में ऐसी कई मिसाल पेश कर चुके हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने काम पर विश्वास रखने वालों में से एक हैं।अपने बेबाकी, अमिट प्रतिभा, निडरता, प्रखरता एवं काम की बदौलत श्री बघेल को पहचाना जाता है। कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील नेता के रूप में एक अलग पहचान है। श्री बघेल ने कहा कि अगर आलाकमान कहे तो बिना एक मिनट की देरी किए अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। मुख्यमंत्री की यह बात, सच्ची निष्ठा एवं पार्टी के प्रति विश्वास,आलाकमान के प्रति समर्पण है। निश्चित ही यह सराहनीय है, हमें गर्व है, नाज है छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर।

साथ ही अश्वनी साहू ने विपक्षी पार्टी भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के नेता पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक या पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सभी को पता है कि आने वाले चुनाव में भी भाजपा गर्त में जाने वाली है। यही कारण है कि वे लोग ऐसी बातें कहकर जनता को बरगलाने में लगे हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ की भोली-भाली जनता अब जान चुकी है कि हमारा कोई हित कर सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल की सरकार ही है।

जिस तरीके से छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवा नौजवान एवं प्रदेश की आदिवासी भाई बहनों के लिए अनेक लोक हितकारी, जन हितैषी कार्य किए हैं, जिसके कारण भाजपा के नेताओं की नींद हराम हो गई है।

अश्वनी साहू ने कहा कि- पहली बार छत्तीसगढ़ के निवासियों को छत्तीसगढ़िया बेटा मिला है, इसलिए भी भाजपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के पेट में दर्द हो रहा है। जो मुख्यमंत्री सदैव छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले हर वर्ग की चिंता करते हैं। दो वर्ष के कार्यकाल में अपने किए हुए वादों को निभा रहे हैं, किसान भाइयों के लिए हर संभव योजना बनाकर जमीन में उतार रहे है।

भारतीय जनता पार्टी के 15 साल राज करने वाले नेता अब अपने आलाकमान का भी विश्वास खो चुके हैं। कभी रथ पर बैठकर विकास यात्रा निकालने वाले भाजपा के नेता अब समझ चुके हैं कि अब छत्तीसगढ़ में भाजपा का सरकार बनना मुश्किल है। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर प्रदेश के वातावरण को दूषित करने का काम कर रहे हैं जो की अत्यंत ही निंदनीय है।

Leave a Reply