पाटन / पहली दिसंबर से छत्तीसगढ़ में स्थित सभी सेवा सहकारी समितियों के सोसायटी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज जिला सहकारी सोसायटी में चल रहे धान खरीदी केंद्र डंगनिया का औचक निरीक्षण करने जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू पहुंचे। उन्होंने किसानों से मिलकर क्षेत्र का हालचाल जाना। श्री साहू ने अधिकारियों से कहा कि धान खरीदी में किसानों को किसी भी प्रकार से दिक्कत ना हो, इस बात का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा, लोकनाथ कश्यप, डॉ के के साहू, कमलेश साहू, संतोष वर्मा, ग्रामीण जन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
धान खरीदी केंद्र डंगनिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
