भाटापारा/ मोहन यश फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की रिसोर्स पर्सन शिक्षाविद, साहित्यकार एवं नीट एक्सपर्ट डॉ योगिता बाजपेयी कंचन को छत्तीसगढ़ प्रदेश की सामाजिक साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था वक्ता मंच द्वारा नारी शक्ति अवार्ड 2020 से तथा कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज श्री कान्यकुब्ज शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ कान्यकुब्ज सभा रायपुर द्वारा आशीर्वाद भवन रायपुर में विगत दिनों भव्य समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उत्कृष्ट शिक्षिका -शिक्षक सम्मान समारोह 2020 में सम्मानित किया गया |
डॉ योगिता बाजपेयी को सम्मानित किए जाने पर तमाम शिक्षक ,शिक्षिकाओं ,साहित्यकारों सहित मोहन यश फाउंडेशन परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा बधाइयाँ प्रेषित की गई | ज्ञात हो कि डॉ बाजपेयी इन दिनों बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के एकमात्र उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय मनोहर दास वैष्णव विद्यालय में उप प्राचार्या के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं जो क्षेत्र वासियों सहित विद्यार्थियों के लिए गर्व की बात है|
