भालू के हमले से 4 ग्रामीणों की मौत, 2 घायल

बैकुण्ठपुर / जि़ले के सोनहत इलाक़े के अंगवाही में कल दोपहर कऱीब साढ़े तीन बजे हर्रा बिनने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया, हमले से चार ग्रामीणों की मौत की मौत हो गई, जबकि दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात मौक पर समूचा प्रशासनिक अमला पहुँच गया था। हालाँकि भालू को क़ाबू नहीं किया जा सका। भालू को क़ाबू करने के लिए संभाग मुख्यालय अंबिकापुर से विशेष टीम कुछ देर में अंगवाही पहुँच जाएगी। घायल ग्रामीण भालू के अचानक हिंसक होने की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पर जिस तरह भालू ने बेहद आक्रामक रुख़ अपनाया उसे लेकर कय़ास है कि, यह मादा भालू हो सकती है जिसने शावकों को जन्म दिया हो। मृतकों में दो पति पत्नी है जबकि दो अन्य साथी ग्रामीण हैं। खबरें हैं कि भालू बेहद आक्रामक था और हमले के बाद भी शवों के आस पास मंडराता रहा।

Leave a Reply