कृषि बिल के विरोध में 8 दिसंबरमंगलवार को भाटापारा नगर पूर्णता बंद रहेगा

भाटापारा।  कृषि बिल के विरोध में 8 दिसंबर दिन मंगलवार को भाटापारा नगर पूर्णता बंद रहेगा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न संगठन के लोगों ने आगे आकर किसान आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देते हुए 8 तारीख दिन मंगलवार को अपना व्यापार व्यवसाय पूर्णता बंद रखने की जानकारी दी है उन्होंने कहा कि कृषि बिल पूर्णता किसान विरोधी बिल है और किसानों का देशव्यापी आंदोलन सही है देश के अन्नदाता जब स्वयं नहीं चाहते तो केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार क्यों जबरदस्ती किसानों पर किसी बिल थोप रही है बिल को हर हालत में वापस लिया जाना चाहिए।किसान आंदोलन के समर्थन में कल 8 दिसंबर को मंडी अभिकर्ताओं के कृषक अभिकर्ता कल्याण संघ ने कृषि उपज मंडी में विपणन के कार्य में शामिल नहीं होने की घोषणा की है।
कृषक अभिकर्ता कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कृषि उपज मंडी के सचिव को भेजे अपने पत्र में उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि नए कृषि कानून के विरोध में किए जा रहे आंदोलन को उनका संघ पूरा समर्थन करता है। कल मंगलवार 8 दिसंबर को देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में उनका संघ कृषि उपज मंडी में विपणन के कार्य से बाहर रहेगा।  तिवारी ने जानकारी दी है कि आंदोलन के समर्थन और कृषि उपज मंडी में उक्त दिवस को विपणन कार्य बंद करने की सूचना संघ द्वारा अपने किसान साथियों को भी दी जा रही है।

Leave a Reply