गौठान निर्माण का भूमि पूजन

भाटापारा। ग्राम पंचायत मधुबन में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता /सत्यनारायण ठाकुर  के द्वारा  भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के ड्रीम प्रोजेक्ट  गौठान निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया की  प्रदेश के मुख्यमंत्री का सपना गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत नरवा गरवा घुरवा बारी के साथ-साथ गांव के किसान को प्रगतिशील बनाने एवं हमारे गांव के जानवरों की रक्षा के लिए गांव में गौठान का निर्माण किया जा रहा है जिससे हमारे पशुओं की रक्षा एवं हमारे गांव के किसान समृद्ध साली होंगे। दो रुपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है
उस गोबर से कंपोस्ट खाद बनाया जाएगा जिस के उपयोग से हमारी फसल की पैदावारी बढ़ेगी और यूरिया से मुक्त हमारा फसल तैयार होगा जो कि सेहतमंद रहेगा जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों की हितों की सरकार है 1 दिसंबर दिन मंगलवार से सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की सुध लेने वाले  मुख्यमंत्री हैं। जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण   के दौरे पर ग्राम पंचायत मधुबन की सरपंच श्रीमती दुर्गा पंकज साहू एवं उपसरपंच श्रीमती पार्वती  दिनेश देवदास पंच गण दिलीप कुमार यादव सावित्री ध्रुव पार्वती ध्रुव अमरिका भगवती ध्रुव गांव के नागरिक धनु दास मानिकपुरी संतू राम मनमीत ध्रुव  आदि उपस्थित थे गांव में गौठान बनने से मधुबन के लोगों में काफी उत्साह देखा गया उपरोक्त कार्यक्रम में ग्राम वासी उपस्थित रहे

Leave a Reply