भाटापारा। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व्यापारियों के सबसे बढे राष्ट्रीय संगठन के तत्वाधान में निशुल्क मास्क वितरण एवम जन जागरण रविवार को विभिन्न चौक चौराहो पर सघन अभियान चलाया गयाऔर लोगो को मास्क लगाने जागरूक किया गया एवं मास्क का वितरण किया गया।
कैट भाटापारा इकाई के द्वारा भाटापारा के गोविंद चौक, हटरी बाजार, बस स्टैंड, चौक में 4200 मास्क वितरण कर जागरूकता संदेश दिया गया! जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का स्लोगन को लाउडस्पीकर से संदेश दिया गया!
नागरिक राहगीर को रुकवा कर रोककर मास्क लगवाया गया दुकानदार व्यवसाई भाइयों को भी कैट के द्वारा अपील किया गया कि स्वयं मास्क लगावे व अपने सभी ग्राहकों को मास्क लगवाने प्रेरित करें !
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार मोहित कुमार भाटापारा शहर एसआई हितेश जंघेल जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार मूंदड़ा जिला उपाध्यक्ष बाबू तोरण साहू , कैट वरिष्ठ नेता कमलेश कुकरेजा गिरधर गोविंदानी कोषाध्यक्ष रमेश श्रीमाली सचिव सुरेश वर्मा, आकाश अग्रवाल, प्रकाश सोनी, सुभाष भट्टर, आदि सहयोग प्राप्त हुआ!
