भाटापारा।ग्राम देवरी में नवीन प्राथमिक सहकारी समिति के उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, अध्यक्षता, छाया विधायक सुनील माहेश्वरी द्वारा किया गया। विशेष अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष संगीता मनोहर साहू ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा एवं जनपद सभापति चैतन्य दीपक वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छाया विधायक श्री माहेश्वरी ने कहा कि तरेंगा सोसायटी का विभाजन कर ग्राम देवरी ,सेमरिया घाट ,सूरजपुरा , खोलवा ग्रामों को मिलाकर नवीन देवरी सोसायटी की देन भूपेश बघेल सरकार की है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार में देवरी सुमा धान फड़ कई करोड़ों के घोटाले के नामसे पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय था। लेकिन कांग्रेस सरकार में देवरी ग्राम का नाम विकास के लिए शिखर पर रहेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों से ज्यादा से ज्यादा रोजगार गारंटी में ग्रामीणों को काम उपलब्ध कराने कहा। इसके लिए पैसे की कमी नहीं होने दी जाएगी। अगर एक करोड़ का भी प्रस्ताव पंचायत देगी तो उसे भी स्वीकृति कांग्रेस सरकार से मिल जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हितेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार किसानों के लिएि बहुत ही संवेदनशील सरकार है। मोदी सरकार के रोकेने के बाद भी हम किसानों को 2500 रूपये देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि छाया विधायक सुनील माहेश्वरी चुनाव हारने के बाद भी गांव-गांव घूमकर जनता की समस्याओं के निराकरण में लगे हैं। श्री ठाकुर ने आगे कहा कि गौठान का प्रस्ताव मिलने पर सभी जगह गौठान की स्वीकृति मिल जाएगी।
जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोहर साहू ने कहा कि सोसायटी कार्यालय भवन और खाद गोदाम का निर्माण चरणबद्ध तरीके से भविष्य में कराया जावेगा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भरत वर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 36 में से 20 वादों को पूरा कर दिया है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि केतुमान साहू ,सरपंच सेवक राम साहू, कुंजी देवांगन, डेरहा राम वर्मा, पुरुषोत्तम वर्मा, मोहन वर्मा, दिनेश सिंग सार्वे, रामेश्वर साहू, विज्जू वर्मा, अशोक वर्मा, टिकेश्वर साहू, राम खिलावन वर्मा, रामविकास छत्रिय , लाला वर्मा, पुनीत पटेल, गन्नू फरिकर, मनहरण वर्मा सूरजपुरा, संतोष देवदास , राजेन्द्र वर्मा सेमरियाघाट, शत्रुघ्न वर्मा, चूड़ामणि साहू खोलवा सहित सैकड़ों की संख्या, में किसान एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
