कोरोना के 123 नए मामले, 112 को मिली छुट्टी

 

भाटापारा/ जिले में कोरोना के जहां 123 नये मामले आये हैं, वहीं 112 लोगों को इससे निजात भी मिली है। सबसे ज्यादा 42 प्रकरण अकेले कसडोल विकासखण्ड से हैं। इसके बाद 26 मामले बलौदाबाजार, 21 प्रकरण बिलाईगढ़, 17 प्रकरण पलारी, 21 सिमगा और 6 मामले भाटापारा विकासखण्ड से हैं। इसे मिलाकर जिले में पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 7313 तक पहुंच गई है। इसमें से 6349 का स्वास्थ्य ठीक हो चुका है। सक्रिय मरीज़ों की संख्या 853 है, जिनका इलाज़ जारी है। कोरोना जांच के लिए 1666 नमूने लिए गए।

Leave a Reply