भाटापारा । लायंस क्लब भाटापारा द्वारा कोरोना वारियर्स का सम्मान लायंस क्लब के तत्वाधान में अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, निवृतमान अध्यक्ष गिरधर गोविंदानी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में करोना वॉरियर्स सम्मान समारोह (स्वास्थ्य विभाग पार्ट वन) लायंस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक श्याम रतन मूंधड़ा के रंगोली हाउस में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि गण निगम मंडल के सदस्य एवं समाजसेवी सतीश अग्रवाल
तहसीलदार मयंक अग्रवाल, डॉ राजेश अवस्थी ,(विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी) समाजसेवी राम रतन मूंधड़ा, शामिल हुए।अपने उद्बोधन में अतिथियों ने लायंस क्लब के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी व कोविड-19 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मियों की भूरी भूरी प्रशंसा की ।इस अवसर पर सतीश अग्रवाल ने कहां की कोरोना अभी गया नहीं है जब तक दवाई नहीं आ जाती है तब तक मास्क ही वैक्सीन है इसलिए सभी लोग मास्क का उपयोग जरूर करें साथ ही फिजिकल डिस्टेंसिंग भी मेंटेन करें तभी हम कोरोना बीमारी से जीत पाएंगे ।उक्त कार्यक्रम में क्लब के सचिव कलाराम वर्मा ने क्लब की स्थापना से वर्तमान तक की गतिविधियों पर प्रकाश डाला ।डॉ राजेश अवस्थी ने आंकड़े वार कोविड-19 मरीजों के बारे में बताया तथा उम्मीद जाहिर कि की भाटापारा विकासखंड शीघ्र कोरोना के खिलाफ युद्ध में विजयी होगा। कार्यक्रम में डॉ सुषमा माहेश्वरी ,डॉ राजेश अवस्थी ,डॉक्टर आरएन दास ,डॉ प्रियांशी जोशी ,डॉक्टर अरुण एक्का ,डॉ अशोक तिवारी वह कोविड-19 सेंटर से आलोक तिवारी , जे पी दुबे , रमेश साहू ,प्रीति अग्रवाल व क्लब की ओर से संरक्षक लायन नरेंद्र भूषाणिया ,लायन श्याम रतन मूंधड़ा ,चेयरमैन डॉ विमल त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष लॉयन दिनेश बजाज, उपाध्यक्ष लायन संदीप भट्टर, डॉक्टर सुधाकर शर्मा (फिजियोथैरेपिस्ट )लायन सूरज गुप्ता ,लायन मुकेश थारानी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के अंत में अतिथि गणों के क्लब के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
